प्रेमिका ने इंस्टा पर लिखा- “माय लाइफ माय हस्बैंड जी”:भाई ने बॉयफ्रेंड का मर्डर किया
बेगूसराय के भगवानपुर में तीन दिन पहले 18 साल के साजन की हत्या उसके दोस्त शिवम ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से साजन और शिवम की बहन के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी के बाद तीन महीने पहले शिवम ने साजन को समझाया था, मारपीट भी की थी।
शिवम की बहन ऑर्केस्ट्रा डांसर है। करीब 10 दिन पहले भगवानपुर में आयोजित जन्माष्टमी के मेले में शिवम की बहन लाली आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम करने आई थी। इस प्रोग्राम में सबसे आगे साजन उर्फ गोलू मौजूद था और जमकर तालियां बजा रहा था। इस पर भी शिवम काफी गुस्सा में आ गया और उसी दिन से उसने साजन की हत्या की प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम और उसके तीन दोस्त राजा, बिट्टू, गौरव उर्फ गोरखा को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में यूज बाइक, हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
