पटना-हटिया एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची, पटरी में आयी दरार,40 मिनट रुकी ट्रेन
पटना-मोकामा रेलखंड के खुसरूपुर अप लाइन पर मंगलवार की सुबह रेल पटरी में दरार आने से बड़ा हादसा टल गया. पोल संख्या 513/17 और 19 के पास पटरी में दरार दिखाई देने के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन करीब 40 मिनट तक बाधित रहा. समय रहते रेल पोर्टर की नजर दरार पर पड़ गयी, जिससे संभावित हादसे को टाल दिया गया.
पोर्टर की सतर्कता से बची कई जिंदगियां
रेल पोर्टर ने पटरी में दरार देखते ही इसकी सूचना तत्काल स्थानीय रेल प्रबंधक को दी. सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया. एहतियात के तौर पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया.
पटना-हटिया एक्सप्रेस को रास्ते में रोका
पटरी में खराबी की सूचना के बाद 18621 अप पटना-हटिया एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोक दिया गया. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत का काम शुरू किया. मरम्मत पूरी होने के बाद सुरक्षा जांच की गयी. इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन दोबारा बहाल किया गया.
करीब 40 मिनट बाधित रहा परिचालन
पटरी की मरम्मत और सुरक्षा जांच के दौरान करीब 40 मिनट तक अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा. रेलकर्मियों की तत्परता और पोर्टर की सतर्कता के कारण संभावित गंभीर रेल दुर्घटना टल गयी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
