राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरबी कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज,पहले दिन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
दलसिंहसराय,राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ. इसी कड़ी में आरबी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय झा ने फीता काटकर किया.उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत कराई.
डॉ.संजय झा ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल एवं संस्कृति विभाग की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारी प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियों का आयोजन कराने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने बताया कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति,बिहार के सचिवालय से प्राप्त पत्र के आलोक में विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 28 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक खेलकूद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है.प्रत्येक महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए निर्धारित खेल विधाओं में से कम से कम छह खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराना अनिवार्य किया गया है.साथ ही अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में शामिल करने पर जोर दिया गया है. निर्धारित खेल विधाओं में एथलेटिक्स,कबड्डी,खो-खो,हैंडबॉल, वॉलीबॉल,फुटबॉल,क्रिकेट,बैडमिंटन और कुश्ती शामिल हैं.इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.मौके पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकतर कर्मी मौजूद रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
