मुसरीघरारी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई,पहुंची पुलिस
समस्तीपुर.मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर इफ्को सेंटर के पास शनिवार सुबह एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई।कार में सवार दो लोग हादसे के तुरंत बाद मौके से चले गए। लगातार पांचवें दिन हुई इस सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।