Muzaffarpur

मुजफ्फपुर:प्रेमिका को बुलाने की जिद पर टावर पर प्रेमी:पुलिस ने उतारा

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में पत्नी को बुलाने की जिद में एक युवक करीब 13 घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। वह ऊपर से आत्महत्या करने की धमकी देता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। SDRF और फायर फाइटर टीम की मदद से करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना 21 सितंबर की सुबह करीब 8:15 बजे मुशहरी हनुमान मंदिर के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया है और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इससे इलाके में भय और तनाव की स्थिति बन गई।

 

 

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे टावर पर चढ़े युवक की पहचान राजवाड़ा गांव के वार्ड-7 निवासी रिक्की कुमार (28) के रूप में हुई है।करीब 12 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद रात करीब 7:50 बजे युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।

माइकिंग कर समझाती रही पुलिस

 

मुशहरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद फायर फाइटर टीम, SDRF, अंचलाधिकारी और बीडीओ मुशहरी भी मौके पर पहुंचे।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार माइकिंग कर युवक से नीचे उतरने की अपील की। उसे अपनी निजी या सामाजिक समस्या बताने के लिए भी समझाया गया। इसके बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ और आत्महत्या की धमकी देता रहा।

 

SDRF की टीम ने टावर के चारों ओर सुरक्षा जाल भी बिछाया, ताकि युवक के गिरने की स्थिति में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

करीब 13 घंटे बाद नीचे उतरा

 

पुलिस के अनुसार, करीब 12 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद रात करीब 7:50 बजे युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। पुलिस के मुताबिक नीचे उतरने के बाद उसकी पहचान रिकी कुमार, पिता लालू राम, निवासी रजवाड़ा भगवान, मुशहरी थाना क्षेत्र के रूप में हुई।

 

स्थानीय जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को वापस बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा था। वह पत्नी को बुलाने की मांग कर रहा था और इसी दौरान आत्महत्या करने की धमकी देता रहा।

 

मुशहरी पुलिस ने युवक के खिलाफ टावर पर अनधिकृत रूप से चढ़ने, आत्महत्या की धमकी देकर आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने, विधि-व्यवस्था प्रभावित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और दूरसंचार अवसंरचना को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, मुशहरी थाना कांड संख्या 340/26 दर्ज कर रिकी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *