Begusarai

बस चेकिंग में नाबालिग के पास से मिली 9 किलो चांदी की ईंट,आयकर विभाग की हुई एंट्री

पटना. भागलपुर। बाइपास पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक बस से नाबालिग युवक के पास से 9 किलो 100 ग्राम चांदी की ईंट बरामद की. चांदी बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी. आयकर विभाग की टीम पुलिस के साथ मिलकर चांदी के स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नाबालिग ने खुद को चांदी की दुकान का कर्मचारी बताया

पुलिस के अनुसार नाबालिग युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सोने-चांदी की दुकान में काम करता है. उसके मुताबिक वह साहेबगंज के बरहट से चांदी लेकर उसे कटिंग कराने के लिए भागलपुर जा रहा था.

 

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नाबालिग मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है, जबकि उसके परिजनों की दुकान झारखंड के साहेबगंज जिले में है.

 

खरीद से जुड़े कागजात नहीं कर सका पेश

चांदी मिलने के बाद पुलिस ने युवक को उसकी खरीदारी से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का अवसर दिया. हालांकि, वह चांदी से संबंधित आवश्यक कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका.

 

इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को इसकी सूचना दी. अब पुलिस और आयकर विभाग की टीम चांदी के स्रोत, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध

पुलिस ने नाबालिग को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध कर लिया है. पुलिस चांदी की बरामदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चांदी कहां से लाई गयी थी और इसे भागलपुर क्यों ले जाया जा रहा था.

 

सत्यापन के बाद होगी आगे की कार्रवाई

बाइपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरामद चांदी का सत्यापन किया जा रहा है. चांदी से संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।