Samastipur

समस्तीपुर पहुँचे ADG की समीक्षा बैठक,बोले- दोषियों को स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी सजा

समस्तीपुर जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार कर वीडियो वायरल मामलें में पुलिस की कारवाई की समीक्षा के लिए एडीजी डॉ कमल किशोर समस्तीपुर पहुँचे I जंहा उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये I समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी डॉ कमल किशोर ने कहा कि समस्तीपुर जिले मे एक – दो घटनाये घटित हुई है I

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इसको लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है I यहाँ इनके विरुद्ध जो एक्शन होने थे वो एक्शन हुए है I इसको और आगे कैसे बढ़ाया जाय I स्पीडी ट्राईल कराकर जो दोषी है उनको सजा कराई जाय I जिला प्रशासन ने इस मामले में काफ़ी अच्छा कार्य किया है I इसकी भी समीक्षा की गई है I डीएम और एसपी से बात हुई है I इस प्रकार की जो घटनाये घटती है आगे इस प्रकार की घटनायें न हो इसको लेकर व्यापक कार्य योजनाएं बनाई गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *