पूर्व मुख्य पार्षद के पिता के निधन पर डिप्टी सीएम ने जताया शोक,परिवार से की मुलाकात।
नगर परिषद दलसिंहसराय की मुख्य पार्षद आभा सुरेका के श्वसुर एवं पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका के पिता प्रभू प्रसाद सुरेका के निधन पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे.मारवाड़ी धर्मशाला के निकट स्थित आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की.उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्ग का निधन अपूरणीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं.बताया गया कि प्रभू प्रसाद सुरेका का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ था.उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने सुरेका परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.उप मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सुरेका परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया.कुछ देर तक उन्होंने परिजनों के साथ रहकर दिवंगत के बारे में जानकारी ली और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही.इस दौरान अन्य जगहों पर भी पहुंच लोगों से मुलाक़ात किया.मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग भी मौजूद थे.