Darbhanga

कंटेनर में साबुन-टूथपेस्ट के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख की शराब बरामद

दरभंगा: एकमी-शोभन बाइपास में भरौल गांव के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार को एक कंटेनर से 4947.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की. विभाग के अनुसार, जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है. शराब को एक कंपनी के सामानों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साबुन और टूथपेस्ट के बीच छिपाकर रखी थी शराब
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कंटेनर में 478 कार्टन साबुन, 460 कार्टन टूथपेस्ट, 155 बोरा सर्फ और 111 कार्टन ब्रश सहित अन्य सामान बरामद हुए.इन्हीं सामानों के बीच विदेशी शराब छिपाकर रखी गयी थी. विभाग की टीम ने शराब को जब्त कर लिया और कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया.

चालक और उपचालक गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान कंटेनर के चालक और सह चालक को गिरफ्तार किया गया. दोनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी बताये गये हैं. विभाग की टीम गिरफ्तार दोनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के माध्यम से शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *