Patna

बाढ़ में डूबे चौकीदार का शव गंगा नदी में मिला :हाजीपुर में राशन लेने जाते समय डूबे थे

हाजीपुर (वैशाली),राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे चौकीदार दिनकर पासवान का शव सोमवार को गंगा नदी से बरामद कर लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दिनकर पास के जफराबाद पेठिया में घर का राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गए थे। घटना के बाद SDRF की टीम ने रविवार से ही उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

 

रुस्तमपुर थाना में तैनात थे दिनकर

मृतक की पहचान रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद डीह निवासी दिनकर पासवान के रूप में हुई है। वह रुस्तमपुर थाना में चौकीदार के पद पर तैनात थे।

बताया गया कि रविवार दोपहर दिनकर अपने घर का राशन लेने के लिए जफराबाद पेठिया जा रहे थे। इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गए। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर दिनकर की तलाश शुरू की, लेकिन रविवार देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

 

सोमवार को गंगा से मिला शव

सोमवार को SDRF की तलाश के दौरान दिनकर पासवान का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

परिवार में पसरा मातम

चौकीदार दिनकर पासवान की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाढ़ के पानी में डूबने से हुई इस मौत के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *