पुलिस ने राहगीर से लूटपाट का किया खुलासा,एक आरोपी को दबोचा,मोबाइल बरामद
दलसिंहसराय पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटा गया सिल्वर रंग का 5जी मोबाइल भी बरामद किया गया है.पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई 2026 की रात अंगारघाट थाना क्षेत्र के खेवड़ी ढाला गुमटी से लगभग 800 मीटर आगे चौराहे पर राहगीर अंजार आलम से काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मोबाइल लूट लिया था. मामले में पीड़ित के आवेदन पर अंगारघाट थाना कांड संख्या-75/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरे नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दलसिंहसराय के भगवानपुर चकशेखू वार्ड-14 निवासी संतोष कुमार उर्फ प्लसर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है.छापेमारी टीम में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, अनुसंधानकर्ता धीरेन्द्र सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
