Dalsinghsarai

विद्यापतिधाम में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,1 लाख से ऊपर भक्तों ने किया जलाभिषेक

दलसिंहसराय ।विद्यापतिनगर स्थित उगना-महादेव मंदिर में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही बाबा उगना-महादेव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें 22 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती शामिल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुख्य पुरोहितों ने सुबह करीब तीन बजे भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें आगे बढ़ने लगीं। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। उन्होंने अनुमान जताया कि दिनभर में एक लाख से अधिक श्रद्धालु विद्यापतिधाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर समिति भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रही है।

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र के 22 महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *