Samastipur

एसएच-55 पर सड़क हादसा, 5 लोग घायल:ऑटो-कार में टक्कर,रेफर

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ (एसएच-55) पर सोमवार 17 अगस्त की शाम करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंगारघाट चौर स्थित बाबा चिमनी के पास एक ऑटो और डिजायर कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो सवार करीब 4-5 लोग घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग समस्तीपुर में मजदूरी कर अपने घर रोसड़ा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही डिजायर कार से ऑटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

 

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। हालांकि, घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

 

अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि ऑटो और डिजायर कार के बीच टक्कर हुई है, जिसमें करीब 4-5 लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *