Patna

बिहार STET का इंतजार खत्म, 14 अगस्त तक नोटिफिकेशन,आवेदन होगा शुरू

पटना.बिहार STET 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET 2026 आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी. बिहार बोर्ड ने STET 2026 को लेकर जरूरी जानकारी जारी कर दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति STET 2026 से जुड़ी ऑफिसियल नोटिफिकेश 14 अगस्त 2026 तक समाचार पत्रों में जारी करेगी. इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सकेगी.

 

विज्ञप्ति में आवेदन से जुड़ी जरूरी शर्तें, तारीखें और दूसरी जानकारी दी जाएगी. इसलिए STET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को 14 अगस्त के बाद जारी होने वाली आधिकारिक सूचना पर ध्यान देना होगा.

 

17 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी. यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस तारीख से आवेदन कर सकेंगे.

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने STET 2026 के आयोजन और आवेदन शुरू होने की तारीख की जानकारी दी है.

 

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

 

शिक्षा विभाग के निर्देश पर परीक्षा कराने का फैसला

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से STET 2026 कराने का फैसला शिक्षा विभाग के निर्देश पर लिया गया है. इस परीक्षा के जरिए माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा.

 

फिलहाल बोर्ड ने आवेदन शुरू होने की तारीख और विज्ञप्ति जारी करने की समयसीमा की जानकारी दी है. परीक्षा की बाकी जरूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में सामने आएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!