Dalsinghsarai

दलसिंहसराय बोलबम सेवा समिति शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन, एकत्रित किया गया 25 यूनिट रक्त

दलसिंहसराय के कमरांव तकिया चौक बोलबम – डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया.आयोजन ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा बोलबम – डाकबम सेवा समिति के सहयोग से किया गया. शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया.शुभारंभ संघ के अध्यक्ष राजकुमार, सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मो.सफ़दर सोहेल, सचिव नन्दू महतो, कोषाध्यक्ष रामसागर दास, सदस्य पंकज कुमार, कृष्णा कुमार, द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर द्वारा रक्त एकत्रित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रक्तदान संघ के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है.खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है. इसलिए लोगों को रक्तदान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. संजय कुमार ने कहा कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है.

 

 

ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति हो सकेगी.सीनियर तकनीशियन नवीन कुमार और प्रकाश कुमार मौजूद थे.शुभकरण राय, रामकुमार शर्मा, अमरजीत पासवान, रामकुमार पासवान, जावेद आलम, मो० शाहनवाज, मुखिया प्रतिनिधि सफदर सोहेल, मो० इम्तियाज, सुकेश कुमार, मो० अरमान, विजय कुमार चौधरी, मो० जावेद, अंकित, सोनू, शंकर पंडित एवं अन्य ग्रामीणों ने अपना रक्तदान किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!