Samastipur

विभूतिपुर में आवारा कुत्तों का आतंक:हमले में 6 से अधिक घायल, CHC में वैक्सीन नहीं

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। बुधवार को कुत्तों के हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) विभूतिपुर में एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) उपलब्ध न होने के कारण सभी घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सिंघिया घाट, महथी और रामचंद्रपुर सहित कई गांवों में कुत्तों का खौफ है, जिससे लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं। घायलों में सिंघिया घाट निवासी बिनोद साह की पत्नी संगीता देवी, अर्जुन मल्लिक, घुरन पासवान, महथी निवासी जय बाबू राय और रामचंद्रपुर निवासी रंजीत राय शामिल हैं।

 

 

ये सभी घायल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुशांत ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

 

अस्पताल में पिछले 20-25 दिनों से एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि जिले से ही वैक्सीन की आपूर्ति ठप है और कई बार मांग करने के बावजूद इसे भेजा नहीं गया है।जीवन रक्षक दवा के अभाव में मरीजों को निजी दुकानों और जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस स्थिति से स्वास्थ्य सेवाओं की कमी उजागर होती है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।