Samastipur

समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष के बेटे को मारी 3 गोलियां:घर से किराना दुकान सामान लेने गया था 

समस्तीपुर में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी। पेट और सीने में 3 गोलियां लगी है। बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की पहचान आदित्य वत्स उर्फ नवनीत सिंह(30) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बेटा बुधवार शाम करीब सात बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर बांध पर स्थित किराना दुकान से घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और नवनीत पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक बाइक पर 2 और दूसरी बाइक पर 3 बदमाश सवार थे। बदमाशों ने छह राउंड से अधिक गोलियां चलाई। इसमें नवनीत को तीन गोलियां लगी।

 

गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने नवनीत को तत्काल विभूतिपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि महंथी गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली लगी है। रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *