Patna

नासरीगंज-पानापुर के बीच कलसे शुरू होगी मुफ्त स्टीमर सेवा, एक बार में 200 यात्री कर सकेंगे सफर

पटना: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पीपा पुल बंद होने के बाद दियारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नासरीगंज से पानापुर घाट के बीच रविवार से नि:शुल्क स्टीमर सेवा शुरू की जाएगी. इससे दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम जलमार्ग उपलब्ध होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंत्री रामकृपाल यादव ने लिया जायजा

शुक्रवार को मंत्री रामकृपाल यादव ने नासरीगंज घाट पर खड़ी स्टीमर का निरीक्षण किया. इस दौरान दानापुर एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय भी मौजूद रहे. मंत्री ने बताया कि स्टीमर पिछले दो सप्ताह से घाट पर खड़ी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण सेवा शुरू नहीं हो सकी थी. जर्मनी से आवश्यक पार्ट्स आने के बाद इसकी मरम्मत पूरी कर ली गई है. शनिवार को स्टीमर का ट्रायल किया जाएगा और सफल परीक्षण के बाद रविवार से नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.मंत्री ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से दियारा क्षेत्र के लोग, शिक्षक और अन्य यात्री बिना किसी शुल्क के सरकारी स्टीमर से सुरक्षित गंगा नदी पार कर सकेंगे.

 

तीन विभागों के समन्वय से होगा संचालन

 

नि:शुल्क स्टीमर सेवा का संचालन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और पटना जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा. नासरीगंज फक्कर महतो घाट से पानापुर घाट तक स्टीमर का नियमित परिचालन सुनिश्चित किया गया है.

 

200 यात्रियों और 25 मोटरसाइकिलों की क्षमता

 

स्टीमर के एक फेरे में करीब 200 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. इसके अलावा लगभग 25 मोटरसाइकिलें और साइकिलें भी नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाई जा सकेंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं तथा घाट और स्टीमर पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!