आर.बी. कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर
दलसिंहसराय,स्थानीय आर बी कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ विमल कुमार के संरक्षण में तथा डॉ.धीरज कुमार पांडेय के संयोजन में छात्रों की शिकायतों को सुगम एवं सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार तथा थाना अध्यक्ष इरशाद आलम द्वारा किया गया.
शिविर में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को पदाधिकारी के समक्ष रखा.विद्यार्थी निशा कुमारी तथा रवि रौशन कुमार ने महाविद्यालय से संबंधित विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं,माइनर तथा एमडीसी विषय का कक्षा संचालन ,परीक्षा, पेयजल, शौचालय और कैंटीन से जुड़ी शिकायत दर्ज की.
इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके यथासंभव त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.छात्र अपनी समस्याएँ शिविर के अलावा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं.साथ ही विद्यार्थी सहयोग शिविर समिति के सदस्य डॉ. राजकिशोर, कामिनी कुमारी, सपना कुमारी तथा मलय कुमार समेत अन्य भी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
