Samastipur

राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने डॉ.धर्मांश रंजन को किया सम्मानित

Samastipur:होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं #दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के भावी प्रत्याशी डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर) को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिंदुस्तान दैनिक अखबार द्वारा “हिंदुस्तान प्राइड ऑफ बिहार सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नागालैंड के महामहिम राज्यपाल नन्द किशोर यादव द्वारा प्रदान किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

डॉ. धर्मांश रंजन जी ने होली मिशन के माध्यम से उत्तर बिहार में शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनका प्रयास रहा है कि युवा केवल शिक्षित ही न हों, बल्कि कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और अपने भविष्य के प्रति सक्षम बनें।

 

 

 

आज दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को ऐसे जनप्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, जो स्नातकों की आवाज़, युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को मजबूती से विधान परिषद तक पहुँचा सके।डॉ. धर्मांश रंजन का यह सम्मान उनके कर्म, संघर्ष और सेवा-संकल्प की पहचान है और उत्तर बिहार के लिए गर्व का विषय है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।