Samastipur

Samastipur:सड़क निर्माण में मिली खामियां, विधायक ने काम पर लगायी रोक

Samastipur :शिवाजीनगर प्रखंड की रहियार दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार महतो के सड़क हादसे में निधन की सूचना मिलने के बाद रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार मंगलवार को उनके पैतृक आवास कांकर गांव पहुंचे. विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. इसी दौरान ग्रामीणों ने कांकर से दसौत तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की. ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अनियमितता मिलने पर काम रोकने का निर्देश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

कांकर गांव से दसौत तक सड़क के पक्कीकरण का कार्य चल रहा है. ग्रामीणों ने विधायक वीरेंद्र कुमार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर शिकायत की. ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है.शिकायत मिलने के बाद विधायक मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया. उन्होंने सड़क की ढलाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की.

 

खामियां मिलने पर काम रोकने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां और अनियमितताएं सामने आयीं. इसके बाद विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों को तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया.

 

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी बातचीत कर निर्माण कार्य की जांच कराने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य में गड़बड़ी पायी गयी है, वहां विभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा काम कराया जाये.

 

पूर्व मुखिया के परिजनों से भी मिले विधायक

सड़क निर्माण के निरीक्षण से पहले विधायक वीरेंद्र कुमार पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार महतो के पैतृक आवास कांकर गांव पहुंचे थे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया.मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, चंदन कुमार राय, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित झा, मुखिया अशर्फी सहनी, रौशन कुमार, प्रगति कुमार, श्याम बाबू, नवनीत पंजीयर, पवन कुमार और राजीव कुमार मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *