Samastipur

समस्तीपुर:छुट्टी पर घर मुंगेर गए लाइन डीएसपी के बॉडीगार्ड की करंट लगने से मौत

समस्तीपुर,पुलिस लाइन, समस्तीपुर में तैनात लाइन डीएसपी सुनील कुमार के बॉडीगार्ड सिपाही अमन कुमार (28 वर्ष) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद रेलकर्मी पंकज कुमार (35 वर्ष) की भी जान चली गई। दोनों मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव के रहने वाले थे और आपस में चाचा-भतीजे थे। इसकी सूचना मिलते ही लाइन डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मुंगेर के लिए रवाना हो गए थे। अमन बाबाधाम देवघर जाने के लिए दो दिन पूर्व छुट्टी पर अपने गांव गए हुए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार सुबह दोनों अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने बताया कि अमन कुमार दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आए थे।

 

 

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने की उनकी तैयारी थी। रविवार शाम उन्हें बाबाधाम के लिए निकलना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!