Samastipur

खानपुर में अंचल अमीन पर ₹5,000 रिश्वत लेने का आरोप:वीडियो वायरल 

समस्तीपुर।खानपुर प्रखंड के कानूविशनपुर पंचायत में अंचल अमीन रणधीर कुमार पर ₹5,000 रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में जांच की मांग उठ रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह मामला 31 जुलाई को रैनी गांव में जमीन मापी के दौरान सामने आया। पीड़ित सुमित कुमार ने आरोप लगाया है कि अमीन ने उनसे जमीन के परिमार्जन (सुधार) के नाम पर ₹5,000 की रिश्वत मांगी थी।

 

सुमित कुमार के अनुसार, अमीन ने रिश्वत न देने पर परिमार्जन का कार्य रोकने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि जमीन मापी के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पहले ही जमा किया जा चुका था, इसके बावजूद अतिरिक्त राशि की मांग की गई।

 

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खानपुर की अंचल अधिकारी (सीओ) प्रिया आर्यनी ने इस संबंध में अमीन से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर उचित एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, रिश्वत लेने के इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!