बेगूसराय में सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
बेगूसराय में बुधवार को स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल हुआ है। जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। ICU में भर्ती है। घायल भाइयों का रिश्तेदार है।
तीनों चेरिया बरियारपुर के विश्वकर्मा चौक स्थित मोबाइल रिपेयरिंग-सेल्स दुकान पर काम करते थे। बाइक से दुकान जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोर की थी कि तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित SH-55 पर कोरजाना चौक के पास की है।
मौके पर हुई मौत
ग्रामीण नीतीश ने बताया कि कुंभी गांव निवासी पवन कुमार, बिदुलिया का रहने वाला गणपत कुमार और बरियारपुर का रहने वाला गौतम कुमार ये लोग सुबह 10 बजे बाइक से घर से निकले थे। इनमें पवन कुमार और गणपत कुमार की मौत हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पहुंचे तो पता चला कि पुलिस घायल गौतम को अस्पताल ले गई थी।
घटना के बाद ड्राइवर अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
