सोनपुर मंडल में मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की बैठक आयोजित
वैशाली। सोनपुर।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के सभागार में मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की छठवीं बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा की गई।
बैठक में समिति के 11 माननीय सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था तथा यात्रियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं अपेक्षाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
समिति के माननीय सदस्यों ने रेल यात्रियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव एवं सुझाव प्रस्तुत किए। मंडल प्रशासन ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन पर सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने कहा कि सोनपुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को रेल प्रशासन एवं यात्रियों के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारियों एवं समिति के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा यात्री हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
