Samastipur

विभूतिपुर के छात्र की उत्तराखंड में मौत,संस्कृत विषय से कर रहा था पीजी

समस्तीपुर।उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग वार्ड संख्या 6 निवासी 21 वर्षीय छात्र अनीश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में गहरा दुख है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अनीश कुमार बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे। वह वर्तमान में उत्तराखंड स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता वीरेंद्र कुमार महतो पेशे से शिक्षक हैं।

 

अनीश की मृत्यु की सूचना दूरभाष पर घर पहुँचते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी माँ संगीता कुमारी और छोटा भाई अश्विनी कुमार सदमे में हैं। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुँच रहे हैं।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं में जुट गया है। अनीश का पार्थिव शरीर गुरुवार तक उनके पैतृक गाँव सिंघिया बुजुर्ग पहुँचने की संभावना है।

 

गाँव में इस असमय और संदिग्ध मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण अनीश की प्रतिभा को याद कर स्तब्ध हैं और मामले की त्वरित तथा गहन जाँच की उम्मीद कर रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!