दलसिंहसराय में फिर चेन छिनतई:बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जितिया, ढोलना और मंगलसूत्र छीन कर हुआ फरार
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बलोचक NH-28 पर बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला से सोने के जेवर छीन लिए।पीड़िता सुधा झा, पति रणधीर ठाकुर, ग्राम-डीह अजनैल वार्ड नं-10, थाना दलसिंहसराय ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने मायके बरबट्टा सलेमपुर, थाना मुसरीघरारी से टोटो से अपने घर डीह अजनैल वापस जा रही थी।
शाम करीब 5:30 बजे बलोचक NH-28 पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके गले में पहना दो जितिया, एक ढोलना एवं मंगलसूत्र झपट्टा मारकर दलसिंहसराय की ओर भाग गए। जिसकी क़ीमत लगभग 3 लाख होगा.दोनों अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के आसपास थी और सफेद शर्ट पहने हुए थे।पीड़िता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।