पतंजलि पशु आहार प्रतिष्ठान का शुभारंभ,पशुपालकों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण आहार
दलसिंहसराय.बाजार समिति के समीप आरआर इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में पतंजलि पशु आहार प्रतिष्ठान का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन वरीय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ मो. जमशेद व मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने संयुक्त रूप से किया।
अतिथियों ने संचालक रजनीश कुमार, राकेश कुमार व अभिषेक प्रियदर्शी को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पशु आहार मिलने से पशुपालकों को सुविधा होगी और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौके पर रंजीत निर्गुणी, मुखिया जयकांत पासवान, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।