Dalsinghsarai

मातृत्व और जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष कर दलसिंहसराय की डॉ. दिव्यानी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

दलसिंहसराय।मातृत्व और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को जिंदा रखकर डॉ.दिव्यानी प्रियदर्शिनी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर मिसाल पेश की है.शिवहर के पुरनहिया डिग्री कॉलेज,बीआरएबी यु मुजफ्फरपुर में उनका चयन हुआ है.सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि चयन प्रक्रिया के दौरान वे महज 3 माह के बच्चे की मां थीं और बच्चे को साथ लेकर साक्षात्कार में शामिल हुईं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. उनके शोध का विषय किशोर-किशोरियों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं पर केंद्रित था.पीएचडी के दौरान उनका विवाह दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा से हुआ.इसी दौरान वे एक संतान की मां भी बनीं.पीएचडी के अंतिम वाइवा के समय वे दूसरे बच्चे के लिए गर्भवती थीं.

 

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पढ़ाई-शोध जारी रखा.असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के समय वे 3 माह के बच्चे के साथ पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की.

डॉ. दिव्यानी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता हेमंत कुमार शर्मा एवं प्रतिभा शर्मा,पति विवेक कुमार शर्मा, ससुर सुरेश शर्मा,सास इंदु शर्मा,भाई गौरव, सौरव एवं विकास, पीएचडी सुपरवाइजर स्निग्धा मैम और मित्र अनुराधा सहित पूरे परिवार को देती हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *