Samastipur

विभूतिपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार:भगवती स्थान पर ग्रामीणों ने पकड़ा

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट स्थित भगवती स्थान पर शुक्रवार को मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी।जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने शुक्रवार को भगवती स्थान पर मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।