Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर- 35 लाख के जेवर के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:7 दिन पहले घर से हुई थी चोरी

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में 7 अगस्त की रात हुई करीब 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए करीब 35 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और सात मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 8 अगस्त को मीना देवी के लिखित आवेदन पर अहियापुर थाना में कांड संख्या 1281/26 दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 6/7 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकद राशि और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था।

 

 

सिटी एसपी के अनुसार, विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में 13 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोनु कुमार उर्फ आशीष और सोनु कुमार उर्फ आदित्य, दोनों अहियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले, को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि चोरी की इस घटना में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

 

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से सोने का गला सेट, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, मांगटीका, नथिया, कान के झुमके, दो जितिया, दो जोड़ी टॉप्स और नथुनी बरामद की गई है। इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल, बिछिया, चांदी की चेन, पांच मोती की माला और सात मोबाइल भी मिले हैं।बरामद सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।

 

मुख्य आरोपी पर पहले से चोरी के तीन केस

 

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनु कुमार उर्फ आशीष का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अहियापुर थाना में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। वहीं, गरहां ओपी (अहियापुर थाना) में भी उसके खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज है।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!