Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में शराब कारोबारियों पर शिकंजा, 255 लीटर विदेशी शराब के साथ टेंपू जब्त

दलसिंहसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर से एक तीनपहिया मालवाहक वाहन पर लदे 255 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर जलालपुर में शराब का कारोबार होता है.सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की.पुलिस को देखकर कारोबारी मौके से फरार हो गया.जब पुलिस ने तीनपहिया मालवाहक टेंपू की तलाशी ली तो उसमें रखे कई कार्टून में शराब मिली,जिसे जब्त कर थाना लाया गया.मिलान करने पर कुल 255 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई हैपुलिस ने वाहन चालक और मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।