Dalsinghsarai

प्रशासन-पुलिस और न्यास समिति के समन्वय से सफल रहा श्रावणी मेला,अधिकारी-कर्मी हुए सम्मानित

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर । प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर में श्री बालेश्वर स्थान न्यास समिति की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर श्रावणी मेला के सफल व शांतिपूर्ण संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मियों और मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। न्यास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पेयजल और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों सम्मानित किया गया। न्यास समिति की ओर से सभी को मिथिला पाग पहनाकर पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। वहीं मेला की गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले आधा दर्जन मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान प्रशासन, पुलिस और मीडिया के समन्वित प्रयास से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय पर मिलती रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास से ही संभव है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों के साथ न्यास समिति, स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों के सहयोग से श्रावणी मेला का संचालन बेहतर ढंग से हो सका। उन्होंने मेला व्यवस्था में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

श्रावणी मेला के दौरान विद्यापतिधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। सम्मान समारोह के माध्यम से न्यास समिति ने मेला व्यवस्था में जुटे अधिकारियों और कर्मियों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

 

 

 

मौके पर बीडीओ महताब अंसारी, थानाध्यक्ष सूरज कुमार, सीडीपीओ सीमा कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बंटी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पारसनाथ सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सचिव नवीन गिरी, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, सदस्य प्रवीण गिरी, हरि ओम गिरी, दीनदयाल गिरी, जोखन राय और संजय ठाकुर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *