Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शराब गिरोह को GRP ने दबोचा, तीन युवतियां समेत चार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में 14 अगस्त की शाम खाकी वर्दी देखते ही भागने की कोशिश कर रहे शराब तस्करी से जुड़े गिरोह को जीआरपी ने खदेड़कर पकड़ लिया. कार्रवाई में तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उनके बैग से विदेशी शराब के 272 टैट्रा पैक बरामद हुए, जिसकी कुल मात्रा 48.96 लीटर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खाकी देखते ही भागने की कोशिश

जीआरपी के अनुसार, सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्धों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की. जीआरपी की टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

 

जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एएसआइ वीणा देवी के नेतृत्व में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गयी.

 

बैग से मिले 272 टैट्रा पैक

पकड़े गये लोगों के बैग की तलाशी लेने पर विदेशी शराब के कुल 272 टैट्रा पैक बरामद हुए. शराब की कुल मात्रा 48.96 लीटर बतायी गयी है. पुलिस के अनुसार, शराब चंडीगढ़ निर्मित है और इसे बिहार में महंगे दामों पर बेचने के इरादे से लाया गया था.

 

लाइनर ही डिलीवरी लेने वाला रिसीवर भी था

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार सूरज सहनी की भूमिका सामने आयी. पुलिस के अनुसार, सूरज सहनी मुख्य लाइनर के साथ शराब की डिलीवरी लेने वाला रिसीवर भी था. वह गेट नंबर-1 के पास स्टेशन रोड में शराब की खेप लेने के लिए इंतजार कर रहा था.

 

गिरफ्तार तीन युवतियां मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली जिले की रहने वाली बतायी गयी हैं. वहीं सूरज सहनी सदर थाना क्षेत्र के लड़कीडाही का निवासी है.

 

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस

जीआरपी ने चारों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *