Muzaffarpur

जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया गोलू की गोली मारकर हत्या,नकाबपोशों ने मारी गोली

मुजफ्फरपुर: पारू थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला स्थित ब्रह्मपुरा सरकारी स्कूल के समीप जल चढ़ाने जा रहे 20 वर्षीय कांवरिया गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गोसाईं टोला निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद कांवरिया जत्थे में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपने गांव के साथियों के साथ देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव स्थित गंडक नदी से जलबोझी कर गरीब स्थान में जल चढ़ाने जा रहा था. जत्थे के आगे डीजे बज रहा था और दर्जनों कांवरिया पैदल नाचते-गाते चल रहे थे.

 

गोलू कुमार बाइक से जत्थे के पीछे धीरे-धीरे चल रहा था. इसी दौरान पीछे से देवरिया की ओर से बाइक पर सवार दो नकाबपोश पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने पीछे से गोलू को गोली मार दी और देवरिया की ओर फरार हो गये.

 

गोली लगते ही गोलू घटनास्थल पर गिर पड़ा. साथ चल रहे कांवरियों ने आनन-फानन में उसे उठाकर सरैया सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

डीजे की आवाज के बीच गोली मारकर फरार हुए अपराधी

घटना के बाद कांवरिया जत्थे में अफरातफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर बाद लोगों ने गोलू को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देखा.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से भागने में सफल रहे.

 

पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजने की तैयारी की जा रही है. गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

 

गांव में तनाव, कांवरिया जत्थे में मची अफरातफरी

20 वर्षीय गोलू कुमार की हत्या के बाद गोसाईं टोला में तनाव का माहौल है. वहीं, घटना के बाद जलबोझी कर गरीब स्थान में जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया जत्थे में भी दहशत फैल गयी.पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *