Muzaffarpur

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:7 साल से फरार पत्नी गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर।हत्था पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह महिला पिछले करीब सात साल से फरार चल रही थी। गिरफ्तारी मंगलवार को हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि पियर थाना (हत्था ओपी) में कांड संख्या 62/2019 दर्ज किया गया था। यह मामला तेपरी निवासी संतोष महतो की मौत से संबंधित था।जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी राधा रानी पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। इस मामले के बाद से राधा रानी फरार चल रही थी।

 

कांड के अनुसंधानक संकेत कुमार को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस बल के साथ महिला को हिरासत में लिया गया। आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।