दलसिंहसराय टेक्निकल आईटीआई में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दलसिंहसराय।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध आईटीआई व दलसिंहसराय टेक्निकल आईटीआई के निदेशक द्वारा झंडोत्तोलन के साथ-साथ इस वर्ष के परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भी पुरस्कृत किये जिसमें सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्रों को शील्ड देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इस मौके पर संस्था के निदेशक ईo अमित अभिषेक उनके पुत्र रुद्र अभिषेक, दो पुत्री सुभ्रा ज्योति व आराध्या ज्योति संस्था के प्रबंधक धीरज झा ,प्राचार्य राज कुमार चौधरी, मुकुल कुमार चौधरी, एवं अनुदेशक , रंजीत कुमार , सुभाष झा, व सैकड़ो छात्र- छात्राएँ मौजूद थे ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।