Dalsinghsarai

संत स्टीफेंस स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

दलसिंहसराय।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट स्टीफेंस स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह द्वारा झंडोतोलन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया साथ ही उन्होंने आजादी के महत्व को बतलाया। वहीं स्कूल के बच्चों के द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डाॅ० सुजाता जगदीश ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों से कहा कि देश के भविष्य आप सभी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष निशांत राज ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया। इस क्रम में कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत किये गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!