Begusarai

बेगूसराय में ‘रंगदार भाभी’ का कट्टा लहराते रील वायरल:देवर के साथ तमंचा चमकाती दिखी महिला

बेगूसराय की एक महिला का सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। महिला बछवाड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सामने आए वीडियो में महिला के हाथ में देसी कट्टा है, जबकि उसके साथ एक शख्स भी है, जो महिला का देवर बताया जा रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना ‘रंगदारी’ बज रहा है और वीडियो स्क्रीन पर रंगदार भाभी लिखा हुआ है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो में दिख रही महिला की पहचान रूपा कुमारी और युवक की पहचान अवध कुमार के रूप में हुई है, जो रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। वीडियो में महिला बेखौफ अंदाज में हाथ में कट्टा लेकर मुस्कुराते हुए आईने के सामने पोज दे रही है और देवर मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा है।

 

इस वीडियो के वायरल होने के बीच एक और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में निशा कुमारी नाम की एक अन्य लड़की भी हाथ में चमचमाता हुआ देसी कट्टा लिए नजर आ रही है। एक ही इलाके से बैक-टू-बैक महिलाओं के हाथ में अवैध हथियार दिखने के बाद प्रशासन की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

थाना अध्यक्ष बोले- जांच पड़ताल जारी है

 

बेगूसराय में अवैध हथियारों के साथ रील और फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर रंगदारी और भौकाल दिखाने का क्रेज युवाओं और महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी शिकंजा नहीं कसा गया, तो यह प्रवृत्ति किसी बड़े अपराध को न्योता दे सकती है।सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने की यह क्लिप पुलिस तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले पर बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरें के संज्ञान में आई हैं। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। स्पष्ट होते ही प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *