Dalsinghsarai

राखी बांधकर डायल 112 टीम के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन।

दलसिंहसराय। हर घर तिरंगा अभियान के तहत दलसिंहसराय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोख्तियारपुर सलखननी में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने डायल 112 की टीम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में पहुंची डायल 112 की टीम के वरुण कुमार सिंह, विजय शुक्ला, रूपेश कुमार पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर देश की सुरक्षा और समाज की सेवा में उनके योगदान के प्रति सम्मान जताया। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डायल 112 की टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय डायल 112 की मदद ली जा सकती है। टीम ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर अपने अभिभावकों तथा पुलिस को सूचना देने की बात कही। वही स्कूल की छुट्टी होने के बाद सावधानी पूर्वक सड़क पार करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और अपनापन का माहौल रहा। बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे का यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को भी मजबूती देने वाला रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रभास कुमार राय, मिथिलेश कुमार, नवीन कुमार, वंशिका कुमारी, रिशु कुमारी, अंजुम आरा, प्रमिला कुमारी शिक्षिका मौजूद थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *