Dalsinghsarai

उजियारपुर में 18 लाख रुपए धोखाधड़ी के आरोपी दंपती के घर कुर्की का इश्तेहार चस्पा

दलसिंसराय के उजियारपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव में पुलिस ने 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी दंपती के घर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने वार्ड संख्या-1 निवासी रामचंद्र राय के पुत्र अनिल राय और उनकी पत्नी विभा देवी के घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया। इन दोनों पर बिरनामा गांव निवासी देवी पोद्दार से 18 लाख रुपए ठगने का आरोप है। आरोप है कि दंपती ने दूसरे रैयत की जमीन को अपनी बताकर बेच दिया था।

 

अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि आरोपी अनिल राय और विभा देवी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर उनके घर पर कुर्की का इश्तेहार तामिला कराया गया है। यदि निर्धारित अवधि के अंदर आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया या उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।