दलसिंहसराय:पुरानी विवाद मे रंगदारी नहीं देने पर पिस्टल के बट से मारपीट कर किया जख्मी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के गोसपुर एस एच 88 के पास मंगलवार को पूर्व मे रंगदारी नहीं देने पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक को पिस्टल के बट व लोहे के रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया.जिसे स्थानीय लोगो द्वारा अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया.जख्मी कि पहचान भगवानपुर चकसेखु निवासी राजवंशी के पुत्र प्रकाश कुमार गिरी (29) के रूप मे हुई है.प्रकाश गिरी ने बताया कि कुछ माह पूर्व मे उसके भाई विकास गिरी से दलसिंहसराय के अभिषेक, उज्जवल,शिवम चौधरी,अंकित,विशाल सहित अन्य युवकों द्वारा 10 हजार महीना रंगदारी मांगी गई थी.
जिसे लेकर थाना मे प्राथमिकी भी दर्ज करवाया गया.परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा उसे अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया.जिस कारण उनलोगो का मनोबल बढ़ गया और आज मुझे जान से मारने कि नियत से 3-4 बाईक पर सवार होकर आये आधा दर्जन युवकों ने पिस्टल के बट से एंव रड से हमला किया.शोर गुल करने पर जबतक आसपास के लोग जुटे तब तक सभी जान से मारने कि धमकी देते हुए फरार हो गया.इस दौरान मेरे पस मे रखा 5 हजार रुपया भी छीन कर ले गया. वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी का बयान दर्ज कर आगे कि करवाई मे जुट गई.
जख्मी के भाई विकास गिरि ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को रंगदारी नहीं देने पर इन युवकों ने मारपीट कर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी थी.जिसकी लिखित शिकायत किया गया था परन्तु पुलिस प्रशासन ने अबतक कुछ करवाई नहीं किया जिस कारण आज मेरे भाई पर जानलेवा हमला किया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
