Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में 6वें दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, चौक चौराहो पर लगा कचरों का अम्बार

दलसिंहसराय, तीन सूत्री मांगों को लेकर महासंघ संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले दलसिंहसराय नगर के संविदा और दैनिक कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही. कर्मचारी निगम परिसर में लगातार धरने पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.प्रदर्शनकारियों ने सेवा नियमितीकरण, ठेका प्रथा की समाप्ति और समान काम का समान वेतन देने की अपनी प्रमुख मांगों को दोहराया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हड़ताल लंबी खिंचने के कारण शहर के हालात दिन-ब-दिन बेहद गंभीर होते जा रहे हैं.

 

 

पिछले छह दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रहने के चलते शहर के गुदरी रोड,महावीर चौक,एन एच 28 चौक, मेन बाजार,लोकनाथपुर सहित सभी 28 वार्डों की सड़कों, गलियों और चिन्हित कचरा प्वाइंटों पर कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर लग गए हैं.मंगलवार को हुई हल्की बूंदा-बांदी ने आम जनता की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया. बारिश के कारण सड़कों पर फैली गंदगी भीगकर कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

 

 

जगह-जगह जमा कचरे के सड़ने से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है.गली-मोहल्लों में कचरा प्वाइंट के समीप रहने वाले परिवारों को घरों के भीतर भोजन करना भी दिक्क़त हो रहा है.इसके अलावा, कचरे पर भिनभिनाती मक्खियों और आवारा पशुओं के जमावड़े ने स्थिति को और विकट बना दिया है.सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई स्थानों पर मृत छोटे पशुओं के शव पड़े हुए हैं, जिनमें कीड़े पड़ गए हैं. इससे पूरे इलाके में संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने का गंभीर खतरा मंडराने लगा है.

 

 

नगर निगम परिसर की स्थिति भी बदतर बनी हुई है, जहाँ कार्यालय के आसपास कचरा और गंदा पानी जमा है.हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि जब तक बिहार में एक साथ उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता,तब तक यह आंदोलन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!