Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाला साईकिल रैली

दलसिंहसराय,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रखण्ड कार्यालय से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न विद्यालय के सहयोग से छात्र/छात्राओं के साथ मिलकर साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली गई.जो प्रखंड परिसर से शुरु होकर 32 नंबर रेलवे गुमटी,गंज रोड,अनुमंडल रोड होते हुए प्रखंड परिसर पर आकर समाप्त हुआ. बीडीओ ने बताया कि इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल करना है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साथ ही व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार महतो,तेजबहादुर सिंह, दीपक कुमार चौधरी, शिवम कुमार, जितेन्द्र कुमार,सुधाकर कुमार चौधरी,आयुष कुमार,अशोक कुमार महतो, मो. सलाउद्दीन सहित सैकड़ो छात्र छात्रा उपस्थित थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!