बेगूसराय में 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या:शव सड़क किनारे फेंका;सड़क जाम
बेगूसराय में बुधवार की रात बेखौफ बदमाशों ने 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव के शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों की नजर जब झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बरौनी नगर परिषद के दरगाह मोहल्ला निवासी मो. कैशर के पुत्र मो.दिलशाद (12) के तौर पर हुई है। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र स्थित न्यू अजीत पत्रकार रोड (दरगाह रोड) स्थित तारीखाना के पास की है.
सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जाहिर की। गुस्साए लोगों ने मृतक दिलशाद के शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक युवक को हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस ने लोगों के चंगुल से किसी तरह बचाया।
सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं देती, तब तक शव को सड़क से नहीं उठाया जाएगा। सड़क जाम रहने के कारण काफी देर तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।मामले की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा DSP कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उग्र परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया।
पुलिस के काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ, जिसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
