Patna

मौसम अपडेट:बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

पटना.मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। शाम होते ही हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।भारतीय मौसम वेबसाइट विंडी.कॉम के मुताबिक, बादल बिहार से आगे बढ़ते हुए पूर्वोत्तर के राज्य में चला गया है। प्रदेश के ऊपर हल्के बादल हैं, जिसकी वजह से अगले 4 दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, पटना, मुंगेर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मुंगेर में प्रत्येक घंटा 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। राज्य में मानसून सीजन के दौरान अबतक 161.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि 301.5 मिमी होनी चाहिए थी। यानी, बिहार में अब भी 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

 

 

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम…

 

रविवार को सीवान, सूपौल, समस्तीपुर और रक्सौल में तेज बारिश हुई। उत्तर बिहार के कई जिलों में बादल छाए हैं। सीवान में देर रात तेज बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल परिसर झील में तब्दील हो गया।जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया है। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

वहीं, मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बने पुलिस टीओपी में भी बारिश का पानी घुस गया। वहीं, पटना, नालंदा, बक्सर समेत कई जिलों में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। 37 डिग्री तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म रहा।

13 जुलाई: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद में 30-40km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।

एक्सपर्ट बोले- मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में मानसून इस समय सक्रिय अवस्था में है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के बिहार के आसपास बने रहने से अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!