सरायरंजन में एसएच-88 पर अनियंत्रित बोलेरो पलटी,चालक फरार
समस्तीपुर:सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित एसएच-88 पर मंगलवार देर शाम एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.
बरूणा पुल की ओर से आ रही थी बोलेरो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो बरूणा पुल की ओर से दलसिंहसराय की दिशा में जा रही थी. रायपुर बुजुर्ग के समीप पहुंचते ही चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो सड़क पर पलट गई.हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
वाहन को हुआ भारी नुकसान
दुर्घटना में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और क्षतिग्रस्त वाहन को देखने के लिए भीड़ लग गई.
पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
