दलसिंहसराय में इंटर एकेडमी क्रिकेट T20 लीग का शुभारंभ,उद्घाटन मैच क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 39 रनों से जीता
दलसिंहसराय |रूपक कौशल।स्थानीय छात्रधारी इंटर स्कूल के मैदान में इंटर एकेडमी क्रिकेट T20 लीग का उद्घाटन मैच दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी “रेड” एवं दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी “ग्रीन” के बीच खेला गया। निर्धारित बीस ओवरों के मैच में टॉस दलसिंह सराय क्रिकेट एकेडमी रेड के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। डीसीए ग्रीन ने बीस ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया।
ग्रीन टीम की तरफ से उनके आक्रामक बल्लेबाज अयमान आबिद ने शानदार 65 रन जिसमें 8 चौके एवं 3 गगनचुम्बी छक्के लगाये। दूसरे बल्लेबाज दिव्या ईसर ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से युवराज ने 3 विकेट और अफनूर रहमान ने 2 विकेट हासिल किया। 143 रनों का पीछा करते हुए क्रिकेट एकेडमी रेड ने 19.2 ओवरों में अपने सभी विकेट के नुक़सान पर 103 रन बनाए।
इस तरह से दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने पहला उद्घाटन मैच को 39 रनों से जीता। इससे पूर्व इस लीग का शुभारंभ दलसिंहसराय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, छात्राधारी इंटर स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रास कुमार एवं पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद नवाब ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कल गुरुवार को लीग का दूसरा मैच दलसिंहसराय क्रिकेट एकेडमी “ब्लू” और “येलो” के बीच दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
