Samastipur

NH 28 पर दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत

समस्तीपुर।ताजपुर. थाना क्षेत्र के गाँधी चौक से मोरवा जानेवाली सड़क में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार का सिर फट जाने के कारण मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक बाइक सवार युवक की पहचान वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के अगरैल खुर्द निवासी मनोज साह के पुत्र मनीष कुमार गौतम (23) के रूप में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बाइक सवार युवक स्नातक की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान घटनास्थल पर सामने से आ रही तेज बाइक से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर पाकर परिजन एवं ग्रामीण मृतक के शव के साथ एनएच 28 कोल्ड स्टोरेज चौक को जाम कर दिया। आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण मौत के लिए जिम्मेवार बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा मृतक के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर ताजपुर पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंच आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ताजपुर थाना की एसआई शालू सिंह ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!