Begusarai

गर्भवती महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत:बेगूसराय में कर रही थी सिपाही भर्ती की तैयारी

बेगूसराय में बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही एक गर्भवती महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र कुरहा बिंद टोली की है। मृतका की पहचान बिंद टोली के रहने वाले अमित कुमार की पत्नी कुंदन कुमारी (21) के रूप में हुई है।मुंगेर जिला स्थित टीकारामपुर गांव के रहने वाले अनिल महतो की बेटी कुंदन कुमारी की शादी 2024 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बिंद टोली के रहने वाले अमित कुमार के साथ हुई थी। इंटर पास कुंदन पढ़ने में काफी तेज थी और बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए लगातार तैयारी कर रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शादी के बाद भी कुंदन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नौकरी पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। पति अमित परदेस में रहता था और अपनी पत्नी की पढ़ाई की हर जरूरत पूरा करता था। एक साल पहले एक लड़का हुआ। उसके बाद भी कुंदन लगातार तैयारी कर रही थी।

 

सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा दिया था

 

बीते 24 जून को उसने मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा दिया था। वह परीक्षा देने के लिए पति के साथ ही सीतामढ़ी गई थी। लेकिन कल शाम संदिग्ध स्थिति में घर में ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद उसके माता-पिता सहित सभी परिजन आज कुरहा पहुंचे।इसके बाद आज लाश का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। लाश सदर अस्पताल में अर्थी पर बांध कर लाया गया था और उसके साथ सभी कपड़ा आगे भी लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए हैं।

 

पति बोला- आत्महत्या किया है

 

मृतका के पति अमित कुमार ने बताया कोई भी बात नहीं था, कभी विवाद भी नहीं हुआ। कल शाम हम खेत गए थे, इसी दौरान सूचना मिली कि कुंदन ने आत्महत्या कर लिया है। घर आए और उसे फंदा से उतार कर डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

कुंदन पढ़ने में भी बहुत तेज थी, 24 जून को सीतामढ़ी से परीक्षा देकर लौटने में उसने कहा था कि पेपर बहुत अच्छा गया है, पास कर रहे हैं। लेकिन पता नहीं क्यों यह घटना हुआ। हम दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। कुंदन का परीक्षा था और वह 3 महीने की गर्भवती थी, तो देखभाल के लिए दिल्ली से आए।मृतका के चाचा बमबम कुमार ने बताया कि 7:30 बजे घटना की जानकारी मिली, तो हम परिवार के सभी लोग कुरहा बिंद टोली पहुंचे। जहां कुंदन की लाश आंगन में पड़ी हुई थी। पता नहीं क्या घटना हुई। परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा।

 

मौसा राजेश महतो ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली कि सीढ़ी से गिरकर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। जब यहां पहुंचे तो फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम करवाए, उसी में पता चलेगा की घटना कैसे हुई है। परिवार में किसी से कोई विवाद नहीं था, पता नहीं यह घटना कैसे हो गई।इस संबंध में साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!